रामनगर में भीमराव अंबेडकर को किया याद

Newswrap हिन्दुस्तान, रामनगर
share

भाजपा अनुसूचित मोर्चा रामनगर मंडल ने बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई। कई बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। विभिन्न संगठनों ने मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई।

रामनगर में भीमराव अंबेडकर को किया याद

राजू वर्मा, रामनगर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा रामनगर मंडल के नगर अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को बम्बाघेर में संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान स्कूली बच्चों को शिक्षा से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया। बुजुर्ग महिला प्रेमवती और मुन्नी देवी समेत कई लोगों को सम्मानित किया। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, किसान आयोग के सदस्य संजय डॉरबी, विधायक प्रतिनिधि जगमोहन सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, राकेश अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, सभासद पारस गोला रहे। वहीं, वन ग्राम आमडंडा खत्ता के प्राइमरी स्कूल परिसर में वन ग्राम संघर्ष समिति आमडंडा खत्ता, प्रगतिशील जन एकता मंच, युवा सांस्कृतिक कला मंच और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने संयुक्त रूप से आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया।

सामाजिक कार्यकर्ता चिंताराम की अध्यक्षता, प्रगतिशील जन एकता मंच के लालमणि और मेघा के संयुक्त संचालन में आंबेडकर को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। यहां राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, देवभूमि व्यापार मंडल के संरक्षक मनमोहन अग्रवाल, समाजवादी लोकमंच के जमन राम, चिंताराम, किरण आर्य आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।