Aman Committee Meeting in Ramnagar Prepares for Peaceful Juloos-e-Mohammadi Celebration आपसी सौहार्द के साथ मनाएं पर्व, Ramnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRamnagar NewsAman Committee Meeting in Ramnagar Prepares for Peaceful Juloos-e-Mohammadi Celebration

आपसी सौहार्द के साथ मनाएं पर्व

रामनगर में अमन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें जुलूस-ए-मोहम्मदी को आपसी सौहार्द के साथ मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में बिजली, पानी, ट्रैफिक व्यवस्था और साफ-सफाई के सुझाव दिए गए। एसडीएम ने पर्व को शांतिपूर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामनगरWed, 3 Sep 2025 08:14 PM
share Share
Follow Us on
आपसी सौहार्द के साथ मनाएं पर्व

रामनगर। कोतवाली में बुधवार को अमन कमेटी की बैठक हुई। जिसमें शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाने की बात कही गई। एसडीएम प्रमोद कुमार की अध्यक्षता और कोतवाल अरुण कुमार सैनी के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने गुरुवार रात सजावट व शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर बिजली-पानी, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई को लेकर सुझाव दिए। एसडीएम ने सभी से पर्व आपसी सौहार्द से मनाने की बात कही। कोतवाल सैनी ने कहा कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं, और अराजक तत्वों पर नजर रखी जायेगी। बैठक में एसआई जोगा सिंह, सादिक हुसैन, जल संस्थान के जेई शीशपाल सिंह, विद्युत विभाग के हरीश फर्त्याल, व्यापार मंडलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा, शकील खान, सभासद भुवन शर्मा, शिवि अग्रवाल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।