पूर्व छात्रों ने अपने विद्यालय को दी वाटर कूलिंग मशीन
पूर्व छात्रों ने अपने विद्यालय को दी वाटर कूलिंग मशीन पूर्व छात्रों ने अपने विद्यालय को दी वाटर कूलिंग मशीनपूर्व छात्रों ने अपने विद्यालय को दी वाटर क
रामनगर। राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर के पूर्व छात्रों ने अपने पुराने विद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलिंग मशीन भेंट की है। यह मशीन 1992 में यहां से विज्ञान की पढ़ाई करके निकले छात्रों ने प्रदान की है। गुरुवार को उत्तराखण्ड बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने मशीन का लोकार्पण किया। इस पहल को करने वाले 1992 बैच के छात्रों में शामिल रहे गणेश रावत भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि उनके बैच के छात्र अमरिका, लंदन, सिंगापुर सहित भारत में प्रतिष्ठित नौकरियों में हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य अजय धसमाना, बोर्ड के संयुक्त सचिव वीपी रतुड़ी, छात्र संघ उपाध्यक्ष मनोज पांडे, दिनेश दिनेश रावत, विनीत शर्मा, रमेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


