रामनगर में हाईवे पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी
रामनगर-काशीपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। जहां शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया...
रामनगर-काशीपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। जहां शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
शुक्रवार की देर रात नेशनल हाईवे ग्राम नया गांव चिल्किया के पास लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई इंद्रजीत सिंह शव को संयुक्त चिकित्सालय भिजवा दिया। जहां उसे 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया है। उन्होंने बताया मृतक की उम्र करीब 25 साल है। उसने लाल-नीले रंग की शर्ट और काली रंग की पेंट पहनी हुई है। साथ उसकी फोटो शिनाख्त के लिए आसपास की पुलिस चौकियों को भेज दी है। वहीं सीएमएस डॉ. टीके पंत ने बताया शव एक घंटा पुराना है। मौके की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद साफ हो पाएगी। ऊधर, क्षेत्र में शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। उसकी शर्ट लाल और पेंट नीला के बटन खुले हुए थे।