Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Rain and Snowfall Likely Today IMD Good News Amid Dense Fog Alert dehradun haridwar nainital weather updates
मौसम का मिजाज बदल रहा, उत्तराखंड में आज बारिश-बर्फबारी की भविष्यवाणी, घुप कोहरा भी सताएगा

मौसम का मिजाज बदल रहा, उत्तराखंड में आज बारिश-बर्फबारी की भविष्यवाणी, घुप कोहरा भी सताएगा

संक्षेप:

Rain and Snowfall Today: उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में घुप कोहरा सताएगा।

Jan 18, 2026 08:11 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

Rain and Snowfall Today: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है। लंबे समय से सूखे जैसे हालात का सामना कर रहे प्रदेशवासियों के लिए मौसम विभाग गुड न्यूज लेकर आया है। आज राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां बारिश और बर्फबारी हो सकती है, वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि रविवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 3400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं। हालांकि, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

ये भी पढ़ें:बारिश-बर्फबारी के लिए लोगों ने देवताओं से लगाई गुहार, सूखे जैसे हालात
ये भी पढ़ें:स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखंड को लीडर का दर्जा, केंद्र ने सराहा

छह जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना के बीच मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के अलावा नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। इन जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इससे विजिबिलिटी कम हो सकती है और यातायात प्रभावित हो सकता है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जिससे दुर्घटना को टाला जा सके।

दून में छाए बादल, दो डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

देहरादून। दून समेत आसपास के इलाकों में शनिवार को बादल छाए रहे। बादलों के छाने से सर्दी में इजाफा हो गया। दून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 22.1 डिग्री था। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 20 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह एवं दोपहर के समय हल्की धूप खिली लेकिन बादलों की वजह से मौसम ठंडा रहा। बाजार में कम चहल पहल रही। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।