रेलवे का सफर 26 दिसंबर से महंगा, दिल्ली से देहरादून वंदेभारत का किराया कितना बढ़ा? जानें- नई दरें
26 दिसंबर से रेलवे का किराया बढ़ने वाला है। दिल्ली से देहरादून आने वाली ट्रेन का किराया 6 रुपए बढ़ने वाला है। वंदेभारत का किराया भी बढ़ेगा। जानें- देहरादून आने और देहरादून से जाने वाली सभी ट्रेनों की नई दरें।

रेलवे ने आगामी 26 दिसबंर से किराए में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। प्रति किलोमीटर किराये की जो नई दरें तय की गई हैं, उस हिसाब से देहरादून से दिल्ली का सफर छह रुपये तक महंगा हो जाएगा। सबसे ज्यादा किराया लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ेगा। देहरादून से हावड़ा (पश्चिम बंगाल) जाने वाली ट्रेन में किराया 32 रुपये तक बढ़ेगा। देहरादून से दिल्ली या दिल्ली से देहरादून आने-जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का किराया भी बढ़ेगा। जानें, देहरादून से चलने वाली सभी ट्रेनों की नई दरें।
देहरादून से रोजाना 17 ट्रेनें आवागमन करती हैं, जिसमें दस हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। हालांकि, दून रेलवे स्टेशन के वाणिज्य निरीक्षण एसके अग्रवाल का कहना है कि किराये को लेकर अभी कोई आदेश नहीं मिला है। किराया उच्च स्तर से ही अपडेट किया जाता है।
हावड़ा का किराया सबसे ज्यादा बढ़ेगा
देहरादून से हावड़ा जाने वाली उपासना एक्सप्रेस सबसे लंबी दूरी की ट्रेन है, जो 1587 किमी का सफर तक करती है। इस ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास का किराया 4355 रुपये है, जो 4387 हो जाएगा। स्लीपर श्रेणी में 690 रुपये है, जो बढ़कर 722 रुपये तक हो जाएगा।
अमृतसर का सफर 11 रुपये तक महंगा
देहरादून-अमृतसर के बीच लाहौरी एक्सप्रेस चलती है। ट्रेन के एसी श्रेणी का किराया 870 रुपये है, जो 881 रुपये हो जाएगा। जबकि स्लीपर श्रेणी में किराया 320 रुपये से बढ़कर 331 रुपये तक हो जाएगा।
वहीं, देहरादून-कुमाऊं के बीच दो ट्रेनें चलती हैं। इसमें एक नैनी-दून जनशताब्दी और दूसरी काठगोदाम एक्सप्रेस है। रेल मार्ग से कुमाऊं की दूसरी 336 किमी है। इन ट्रेनों में किराया सात रुपये तक बढ़ेगा। जनशताब्दी का एसी चेयरकार का किराया 575 रुपये है, जो 582 रुपये तक हो जाएगा।
लखनऊ का किराया 11 रुपये तक बढ़ेगा
देहरादून-लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों का किराया 11 रुपये तक बढ़ जाएगा। देहरादून से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार में 1490 रुपये किराया है, जो 1501 रुपये हो जाएगा। इसी तरह एग्जीक्यूटिव चेयरकार में 2725 रुपये बढ़कर 2736 रुपये हो जाएगा। जिन ट्रेनों में नॉन एसएसी श्रेणी के कोच हैं, उनमें प्रति यात्री किराया 11 रुपये तक बढ़ जाएगा।
वंदे भारत का किराया 911 हो जाएगा
देहरादून से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया 905 रुपये है, जो 911 हो जाएगा। इसी तरह एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 1700 रुपये से बढ़कर 1706 रुपये हो जाएगा। शताब्दी में एसी चेयरकार का किराया 1065 से बढ़कर 1071 और एग्जीक्यूटिव 1620 रुपये से बढ़कर 1626 रुपये हो जाएगा। दिल्ली की जिन ट्रेनों में नॉन एसी कोच हैं, उनका किराया 225 रुपये प्रति सीट है, जो बढ़कर 231 रुपये तक हो जाएगा।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




