'राहुल गांधी को मोहम्मद दीपक से प्यार, दिलबर नेगी से नहीं'; दिल्ली दंगों का जिक्र कर CM धामी ने खूब सुनाया
पौड़ी के दिलबर नेगी की दिल्ली में दंगाइयों ने हत्या कर दी थी। पहले हाथ-पैर काटे फिर जिंदा जला दिया था। उत्तराखंड सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी को मोहम्मद दीपक से प्यार है, दिलबर से नहीं…

राहुल गांधी का 4 जून को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा कुछ ही घंटों में रद्द हो गया था। वे न अल्मोड़ा पहुंचे और न ही पौड़ी। उनकी कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से मुलाकात भी होनी थी… वो भी नहीं हो पाई। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी राहुल गांधी के दौरे को लेकर हमलावर हैं। उन्होंने कांग्रेस के उन आरोपों को खारिज किया, जिसमें उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान के लिए परमिशन न मिलने पर सवाल उठाए थे। धामी ने अब कहा कि राहुल गांधी को दीपक से इसलिए प्यार क्योंकि उसने अपने नाम के आगे मोहम्मद लगाया। वहीं, उन्होंने पौड़ी के ही उस 22 वर्षीय दिलबर के परिवार की अब तक सुध नहीं ली, जो दिल्ली दंगों में मारे गए थे।
दरअसल, कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने सवाल उठाए हैं कि राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को अल्मोड़ा और पौड़ी जाने की इजाजत नहीं मिली। कहा गया कि खराब मौसम है… लेकिन मौसम पूरी तरह साफ था। कांग्रेस ने इसे साजिश करार दिया है।
कांग्रेस के आरोपों पर धामी का पलटवार
एक टीवी चैनल से बातचीत में उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर उनका था, पायलट भी उनका था… तो कैसे वे आरोप लगा सकते हैं कि हमने परमिशन नहीं ली। अगर खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा और पौड़ी नहीं जा सके तो उन्हें कम से कम दिल्ली जाने से पहले देहरादून तो आना ही चाहिए था। देहरादून में तो मौसम साफ था।
राहुल गांधी को सिर्फ मोहम्मद दीपक से प्यार
धामी ने आगे कहा कि राहुल गांधी को सिर्फ मोहम्मद दीपक से प्यार है। वे आगे कहते हैं कि दीपक से उनका लगाव इसलिए अधिक है, क्योंकि उसने अपने नाम के आगे मोहम्मद लगाया है। राहुल गांधी दिल्ली में मोहम्मद दीपक से मिले। यह भी सुनने में आया कि वे दीपक की मदद के लिए उनसे मुलाकात करेंगे। उनके जिम को जॉइन करेंगे….।
दिलबर नेगी के परिवार की सुध नहीं ली
सीएम धामी ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने एक तरफ मोहम्मद दीपक से खूब लगाव दिखाया। वहीं, वे पौड़ी के ही दिलबर नेगी को भूल गए। 2020 दिल्ली दंगों में दंगाइयों ने पौड़ी के दिलबर नेगी की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी थी। दिलबर नेगी का घर कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के घर से थोड़ा दूर ही है, एक ही जिले में। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी ने कभी दिलबर नेगी के परिवार की सुध नहीं ली।
दिलबर नेगी के साथ क्या हुआ था
22 साल के दिलबर सिंह नेगी पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले थे। 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान शिव विहार इलाके में एक मिठाई की दुकान में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनकी जली हुई और क्षत-विक्षत लाश 26 फरवरी 2020 को बरामद हुई थी। दिलबर नेगी वहां एक मिठाई की दुकान और गोदाम में वेटर का काम करते थे। 24 फरवरी को दंगाई भीड़ ने उस इमारत में आग लगा दी थी। दिलबर नेगी के पहले हाथ-पैर काटे फिर कथित तौर पर उन्हें जिंदा जला दिया था।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


