आज राहुल गांधी का पेपर लीक पर हल्ला बोल, तैयारियों में कांग्रेस नेता की मौत; कार्यक्रम पर बारिश का साया
राहुल गांधी आज देहरादून पहुंच रहे हैं। पेपर लीक मुद्दे पर छात्रों से सीधा संवाद करेगे। कार्यक्रम पर बारिश का साया है। उधर, कार्यक्रम की तैयारियों के बीच कांग्रेस की मौत हो गई।
Rahul Gandhi Dehradun Today: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को बन्नू स्कूल के मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम बन्नू स्कूल ग्राउंड में शाम पांच बजे शुरू होगा। आयोजन स्थल में छात्र-छात्राओं के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं होगी। जबकि, 100 वीआईपी नेताओं के लिए अलग से विशेष मंच बनाया गया है। इससे पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता की हादसे में मौत हो गई। दून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर बारिश का साया मंडरा रहा है।
राहुल गांधी राजस्थान के कोटा की तर्ज पर पीपीटी के जरिये छात्र-छात्राओं को पेपर लीक प्रकरण और नीट परीक्षा जैसे बड़े विषयों पर संबोधित करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। दून कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने बताया कि तैयारी लगभग पूरी है। बन्नू स्कूल के मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शुक्रवार शाम पांच बजे से शुरू हो जाएगा।
15 हजार छात्र पहुंच सकते हैं
करीब 15 हजार छात्र-छात्राएं, कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राहुल गांधी शाम करीब चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से कार से राजपुर रोड स्थित होटल पहुंचेंगे। शाम सात बजे वे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। रात नौ बजे वे दिल्ली को रवाना होंगे। इस बड़े कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। पूरे कार्यक्रम स्थल को टैंट से कवर किया गया है। मंच पर राहुल गांधी होंगे और उनके सामने सुरक्षा घेरे के बाद छात्र-छात्रााएं होंगे। मंच के दायीं ओर पूर्व सीएम, कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद के लिए अलग से मंच बनाया गया है।
पछुवादून में संवाद
जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून के अध्यक्ष संजय किशोर ने गुरुवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्रों से मुलाकात की और 17 जुलाई को शाम पांच बजे बन्नू स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों के हितों और उनके न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। ईशिता सेढ़ा ने कहा कि देशभर में सामने आए पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी छात्रों की आवाज बुलंद कर रही है।
कांग्रेस नेता बन्नू स्कूल में इंतजाम परखने पहुंचे
‘छात्रों की गूंज’ की तैयारी के बीच कांग्रेस नेता गुरुवार को बन्नू स्कूल पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा एवं मनोज यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता भुवन कापड़ी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, हरक सिंह, करन माहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, नवीन जोशी, पूर्व विधायक राजकुमार, लालचंद शर्मा, सुरेंद्र रांगड़ और महेश जोशी ने माैके का जायजा लिया। गोदियाल बोले, राहुल का दौरा पूरी तरह गैर राजनीतिक है। राहुल गांधी की टीम में शामिल मनोज त्यागी ने दून पहुंचकर फीडबैक लिया। इस दाैरान कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया।
रेनकोट से भरा ट्रक रोका, जांच के बाद छोड़ा
इधर, आशारोड़ी चेकपोस्ट पर कर विभाग की टीम ने रेनकोट से भरा ट्रक रोक दिया। अफसरों को बताया कि यह रेनकोट शुक्रवार को छात्रों को वितरित होंगे। टीम ने चालक से दस्तावेज मांगे, जिसके बाद रेनकोट से जुड़े बिल दिखाए गए। आयुक्त-राज्य कर आईएसबी/प्रवर्तन सुरेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को आशारोड़ी पर ट्रक रोका गया था, जो दून में होने वाली किसी रैली के लिए आया था। ट्रक के दस्तावेज और सामग्री के बिल सही मिले तो उसे छोड़ दिया गया।
बन्नू में तैयारी के वक्त गार्डर गिरा, कांग्रेस नेता की मौत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के बीच बन्नू स्कूल के मैदान में हादसा हो गया। टेंट लगाते वक्त करीब 30 फीट की ऊंचाई से गिरे लोहे के गार्डर की चपेट में आकर कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता (67) की मौत हो गई।बन्नू स्कूल में ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर गुरुवार को तैयारी चल रही थी। शाम के समय करीब एक लोहे का गार्डर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में अमर सिंह मेहता आ गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर घायल मेहता को तत्काल सीएमआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल ने उनकी मौत की पुष्टि की।
राहुल के कार्यक्रम पर आज बारिश का साया
देहरादून। दून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दून समेत दस जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, गुरुवार को दून में धूप निकली और पारा सामान्य से चार डिग्री ज्यादा यानी 34 डिग्री दर्ज किया गया।
यहां हो सकती है वर्षा
मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि शुक्रवार को दून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, यूएसनगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश संभव है। गुरुवार को दून का अधिकतम पारा 34.1 और न्यूनतम 24.0 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में हल्द्वानी में सर्वाधिक 47.5 मिमी वर्षा हुई।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


