pushkar singh dhami to flag off mashal rally from haldwani today national games आज हल्द्वानी से रवाना होगी मशाल रैली, CM धामी दिखाएंगे हरी झंडी; 33 दिनों का क्या है पूरा रूट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़pushkar singh dhami to flag off mashal rally from haldwani today national games

आज हल्द्वानी से रवाना होगी मशाल रैली, CM धामी दिखाएंगे हरी झंडी; 33 दिनों का क्या है पूरा रूट

National Games: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 38वें राष्ट्रीय खेल से जुड़ी मशाल रैली को गुरुवार को हल्द्वानी से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों की मशाल 33 दिनों में राज्य में 3823 किलोमीटर का रूट तय करेगी।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, देहरादून/हल्द्वानीThu, 26 Dec 2024 10:01 AM
share Share
Follow Us on
आज हल्द्वानी से रवाना होगी मशाल रैली, CM धामी दिखाएंगे हरी झंडी; 33 दिनों का क्या है पूरा रूट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 38वें राष्ट्रीय खेल से जुड़ी मशाल रैली को गुरुवार को हल्द्वानी से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों की मशाल 33 दिनों में राज्य में 3823 किलोमीटर का रूट तय करेगी। उन्होंने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मशाल रैली 26 दिसंबर को हल्द्वानी से रवाना होकर 25 जनवरी को देहरादून पहुंचेगी। इस बीच रैली सभी 13 जिलों के 99 स्थानों पर जाकर लोगों को जागरुक करने का काम करेगी।

रेखा आर्य ने बताया कि मशाल रैली के लिए सबसे अधिक 14- 14 स्थान पौड़ी और अल्मोड़ा जिले में तय किए गए हैं। खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के प्रति आम लोगों में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खेलों की मशाल को उत्तराखंड के सभी जिलों में रैली के रूप में घुमाया जा रहा है।

उद्घाटन प्रधानमंत्री और समापन राष्ट्रपति करेंगे

38वें राष्ट्रीय खेल के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हल्द्वानी आएंगीं। जबकि दून में खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। गौलापार स्टेडियम में बनाए गए खेल परिसर और फुटबॉल मैदान के लोकार्पण के दौरान बुधवार को प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। स्टेडियम में फुटबॉल के साथ कई प्रतियोगिताएं होनी है।

सांस्कृतिक रोड शो होगा

हल्द्वानी। मशाल रैली की शुरुआत पर हल्द्वानी के शहीद पार्क से मिनी स्टेडियम तक सांस्कृतिक रोड शो भी होगा, जिसमें पहाड़ की संस्कृति की झलक दिखेगी। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही राष्ट्रीय खेल के प्रचार-प्रसार और युवाओं को जोड़ने के लिए जगह-जगह सेल्फी पॉइंट्स भी बनाए गए हैं।

25 जनवरी को देहरादून पहुंचेगी मशाल रैली

26 और 27 दिसंबर मशाल रैली नैनीताल जिले में रहेगी। इसके बाद यह रैली यूएस नगर जिले में 28-29 दिसंबर, चंपावत में 30-31 दिसंबर, पिथौरागढ़ में एक व दो जनवरी, अल्मोड़ा तीन से पांच जनवरी, बागेश्वर छह से आठ जनवरी, चमोली नौ से 11 जनवरी, रुद्रप्रयाग 12 से 14 जनवरी, टिहरी 15 से 16 जनवरी, उत्तरकाशी 17 से 19 जनवरी, हरिद्वार 20 और 21 जनवरी, पौड़ी में 22 से 24 जनवरी और देहरादून 25 से 27 जनवरी तक रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।