स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा, 6 लड़कियां छुड़ाई गईं; 2 ग्राहक सहित 4 लोग गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड में हल्द्वानी पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो ग्राहकों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वहां से 6 लड़कियों को छुड़ाया है। स्पा सेंटर का मालिक फरार चल रहा है। वह जरूरतमंद लड़कियों और महिलाओं को जबरन इस धंधे में शामिल करता था।

स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा, 6 लड़कियां छुड़ाई गईं;  2 ग्राहक सहित 4 लोग गिरफ्तार

हल्द्वानी पुलिस ने तिकोनिया स्थित एमजे द लक्जरी स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर स्पा की महिला मैनेजर, एक कर्मचारी और दो ग्राहकों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं छह युवतियों को रेस्क्यू किया गया। स्पा सेंटर का मालिक फिलहाल फरार है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार देर शाम दो स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर स्पा सेंटर में छापेमारी की गई। स्पा के दाहिनी तरफ बने कमरों की चेकिंग करने पर एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दूसरे कमरे में भी स्थिति ठीक नहीं थी। रिसेप्शन के पास बने कमरे में चार अन्य युवतियां डरी-सहमी बैठी मिलीं। स्पा के कमरों, डस्टबिन और रिसेप्शन काउंटर से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

रेस्क्यू की गई युवतियां दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मेरठ, नेपाल और उत्तराखंड की रहने वाली हैं। पूछताछ में पीड़िताओं ने बताया कि वे बेसहारा हैं। बच्चों के भरण-पोषण के लिए काम की तलाश में स्पा मालिक राहुल जायसवाल से मिली थीं। आरोप है कि स्पा मालिक राहुल, महिला मैनेजर पूनम और कर्मचारी अतुल ठाकुर ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाया और डरा-धमकाकर व पैसों का लालच देकर जबरन इस काम में धकेल दिया।

प्रभारी सुनीता कुंवर ने बताया कि रेस्क्यू की गई सभी छह युवतियों को काउंसलिंग के बाद वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी भेजा गया है। सीओ अमित कुमार सैनी, भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह भी मौजूद रहे।

यूपी का रहने वाला है स्पा मालिक

मामले में महिला मैनेजर पूनम निवासी चांदनी चौक दिल्ली हाल निवासी दमुवाढूंगा, अतुल ठाकुर स्पा कर्मचारी निवासी राजपुरा हल्द्वानी, नीरज सिंह नेगी ग्राहक निवासी कर्णप्रयाग चमोली, कार्तिकेय गुप्ता ग्राहक निवासी गाजियाबाद यूपी को गिरफ्तार किया है। स्पा का मालिक राहुल जायसवाल निवासी कुशीनगर, यूपी हाल निवासी सरस्वती कॉटेज भट्ट कॉलोनी मुखानी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।