Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Promised UK Sent to Turkey Girl Nearly Jailed, Loses 18 Lakh
यूके की जगह लड़की को तुर्की भेज दिया, जेल जाते-जाते बची; 18 लाख भी ठगे

यूके की जगह लड़की को तुर्की भेज दिया, जेल जाते-जाते बची; 18 लाख भी ठगे

संक्षेप:

यूके भेजने के नाम पर उत्तराखंड की लड़की को तुर्की भेज दिया। उसे पांच दिल्ली में भी रखा। लड़की की हालत इतनी खराब हो गई कि वह जेल जाते-जाते बची। उसे अपने पैसों से वापस आना पड़ा।

Dec 08, 2025 03:47 pm ISTGaurav Kala सितारगंज
share Share
Follow Us on

विदेश भेजने के नाम पर उत्तराखंड की एक युवती से 17.50 लाख रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि खटीमा रोड स्थित केडी इमिग्रेशन नाम की फर्म ने उसे यूके भेजने का वादा किया, लेकिन धोखे से तुर्की भेज दिया। इतना ही नहीं युवती को पांच दिन दिल्ली में भी रखा। तुर्की में लड़की की हालत इतनी खराब हो गई कि जेल जाने तक की नौबत आ गई। लड़की को अपने पैसे से वापस आना पड़ा। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़िता अमनजहां ने पुलिस को बताया कि करनदीप सिंह नाम का युवक ‘केडी इमीग्रेशन’ चलाता है और विदेश भेजने का दावा करता है। उसने यूके भेजने के लिए 17.50 लाख रुपये लिए, लेकिन तुर्की का वीज़ा पकड़ा दिया। तुर्की भेजने से पहले उसे 11 दिन तक दिल्ली में एक जगह रोककर रखा गया। तुर्की पहुंचते ही उसकी हालत खराब हो गई और जेल जाने तक की नौबत आ गई। किसी तरह अपने खर्च पर वह भारत वापस लौटी।

ये भी पढ़ें:हरिद्वार में बजरंग दल की यात्रा में पथराव, पेट्रोल बम के हमलों से कई चोटिल; केस
ये भी पढ़ें:आदमी तो अच्छा है, लेकिन रात 2 बजे.... गोवा अग्निकांड में पकड़े गए भरत पर पड़ोसी
ये भी पढ़ें:दिल्ली में डेटिंग एप पर सिंगल लड़कों को फंसाने वाला रोमियो, करोड़ों की ठगी

पीड़िता ने खोली एजेंटों की पोल

भारत लौटने के बाद जब अमनजहां ने करनदीप सिंह से पैसे वापस मांगे तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और उल्टा धमकाने लगा। युवती का आरोप है कि करनदीप की पत्नी इकनीत कौर, पार्टनर अभय सिंह और इंदरजीत कौर भी इस ठगी गैंग में शामिल हैं। इंदरजीत कौर पर यह आरोप भी है कि पैसे मांगने पर उसने युवती को झूठे छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि इस पूरे फर्जीवाड़े में करनदीप के पिता गुरतेज सिंह की भी भूमिका है। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी के अनुसार, दस्तावेज़ जुटाए जा रहे हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।