IMA पासिंग आउट परेड की सलामी लेने देहरादून में राष्ट्रपति मुर्मु, 2 दिन ट्रैफिक डायवर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

President Droupadi Murmu in Dehradun: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन के लिए आज देहरादून पहुंच चुकी हैं। वे आईएमए पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगी। दो दिन देहरादून में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

IMA पासिंग आउट परेड की सलामी लेने देहरादून में राष्ट्रपति मुर्मु, 2 दिन ट्रैफिक डायवर्ट

President Droupadi Murmu in Dehradun: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके लिए वह आज दोपहर दून पहुंच गईं। उनके दो दिवसीय दौरे के दौरान कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इस बीच दूसरा शनिवार होने के कारण भी प्लान बना है।

12 जून का ट्रैफिक प्लान

● ऋषिकेश और भानियावाला की ओर से आने वाले वाहन रानीपोखरी, भोगपुर से थानो रोड होते हुए छह नंबर पुलिया, सहस्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक से शहर में प्रवेश करेंगे। मसूरी जाने वाले वाहन छह नंबर पुलिया से सहस्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क और साईं मंदिर होते हुए मसूरी जाएंगे।

● हरिद्वार से दून आने वाले वाहन भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक, दूधली मार्ग होते हुए कारगी चौक से दून शहर में एंट्री करेंगे। वहीं हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन भानियावाला फ्लाईओर सर्विस लेन, डोईवाला चौक, दूधली मार्ग, कारगी चौक, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी भेजे जाएंगे।

● आशारोड़ी और प्रेमनगर से मूसरी जाने वाले वाहन शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, कैंट और अनारवाला होते हुए जाएंगे।

● दून से हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाले वाहन कारगी चौक से दूधली मार्ग, डोईवाला चौक, भानियावाला सर्विस लेन, लालतप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहा होते हुए अपनी मंजिल को जाएंगे।

● मसूरी से हरिद्वार, ऋषिकेश जाने वाले वाहन कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड, साईं मंदिर, काठ बंगला पुल, कृषाली चौक, आईटी पार्क, सहस्रधारा क्रॉसिंग, छह नंबर पुलिया, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और थानो रोड होते हुए जाएंगे।

13 जून (शनिवार)

● शनिवार सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक आईएमए के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह जीरो जोन रहेगा। बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहन रांगड़वाला तिराहा से मिट्ठी बेहड़ी होते हुए जाएंगे।

● प्रेमनगर से शहर में आने वाले छोटे वाहन इन्हें प्रेमनगर चौक से एमटी गेट के अंदर से मिट्ठी बेहड़ी, रांगड़वाला होते हुए दून शहर आएंगे।

● सेलाकुई से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव से शहर की ओर भेजा जाएगा।

● देहरादून से विकासनगर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर और धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।

कमांडेंट परेड में दिखा सैन्य अनुशासन

आईएमए में गुरुवार को हुई कमांडेंट परेड में भावी सैन्य अधिकारियों का जोश, आत्मविश्वास और अनुशासन देखने लायक रहा। बारिश के बावजूद कैडेटों का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने ड्रिल स्क्वायर पर शानदार परेड की। अंतिम पग के बाद हेलीकाप्टरों से हुई पुष्पवर्षा ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।

‘कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा’ की धुन के बीच भारतीय और मित्र देशों के आफिसर कैडेटों ने परेड में हिस्सा लिया। पासिंग आउट परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास के रूप में आयोजित इस समारोह में कैडेटों ने सटीक कदमताल और सैन्य अनुशासन का प्रदर्शन किया। बारिश के बीच भी उनका उत्साह और समर्पण देखते ही बन रहा था। परेड की सलामी भारतीय सैन्य अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने ली।

उन्होंने कहा कि सेना की प्रतिष्ठा अब इन युवा अधिकारियों के कंधों पर है। चरित्र, सामर्थ्य, प्रतिबद्धता और करुणा ही एक सैन्य अधिकारी की वास्तविक पहचान होती है। उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारी बनने की राह चुनौतियों से भरी होती है, लेकिन कठोर प्रशिक्षण के बाद कैडेटों ने यह गौरवपूर्ण मुकाम हासिल किया है। लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने कहा कि आईएमए में विकसित अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और एकजुटता की भावना भविष्य की वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पीओपी से पहले रंग, राग और रिश्तों की शाम

पासिंग आउट परेड से पहले भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित सांस्कृतिक संध्या आफिसर कैडेट्स के लिए यादगार बन गई। कठोर सैन्य प्रशिक्षण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कैडेट्स ने गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। आईएमए परिसर उत्साह, उमंग और भावनाओं से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में कैडेट्स ने पुराने गीतों, आधुनिक हिप-हाप और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। कभी अपनी सुमधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया तो कभी नृत्य पर तालियां बटोरी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।