Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Premanand Ji Maharaj health updates Muslim youths pray for good health offer chadar at Dargah Sabir pak
प्रेमानंद जी महाराज के लिए दुआ का दौर जारी, मुस्लिम युवाओं ने दरगाह साबिर पाक में चढ़ाई चादर

प्रेमानंद जी महाराज के लिए दुआ का दौर जारी, मुस्लिम युवाओं ने दरगाह साबिर पाक में चढ़ाई चादर

संक्षेप:

Premanand Ji Maharaj Health: संत प्रेमानंद जी महाराज की अच्छी सेहत के लिए देशभर में दुआ का दौर जारी है। हरिद्वार के पिरान कलियर में मुस्लिम युवाओं ने दरगाह साबिर पाक में उनकी अच्छी सेहत के लिए चादर चढ़ाई।

Wed, 22 Oct 2025 09:40 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

Premanand Ji Maharaj Health: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर दुआ का दौर जारी है। जहां एक तरफ हिंदू समुदाय के लोग मंदिरों में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कलियर में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी उनके चित्र को हाथों में लेकर दरगाह साबिर पाक में चादर व फूल पेश कर प्रेमानंद महाराज की लंबी आयु और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की कई दिन से स्वास्थ्य ठीक न होने से देशभर में भक्त काफी मायूस और परेशान हैं। उनकी सेहत के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं। दुआओं का असर है कि संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इसी को लेकर कलियर में भी मुस्लिम समाज के लोग ने भी प्रेमानंद महाराज के दीर्घायु और जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे है।

ये भी पढ़ें:कुछ ज्यादा वायरल कर दिया; प्रेमानंद ने बताई अब कैसी है तबीयत
ये भी पढ़ें:अब कैसी है प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया हेल्थ अपडेट
ये भी पढ़ें:प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कैसे तेज होगी याददाश्त

इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथों में संत प्रेमानंद महाराज की तस्वीर लकर दरगाह साबिर पाक ने चादर और फूल पेश कर हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी। इस दौरान सिंगर राजा तुर्क, शफीक साबरी, इस्तेखार साबरी आदि शामिल रहे।

संत प्रेमानंद की सेहत पर चिंता में भक्त

प्रेमानंद महाराज की सेहत पिछले कई दिनों से कमजोर चल रही है। उन्हें पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज नामक गंभीर किडनी की बीमारी है, जिसके कारण उन्हें नियमित डायलिसिस करानी पड़ती है। 2006 में पेट दर्द के बाद यह बीमारी सामने आई थी। हाल ही में उनकी तबीयत खराब होने के कारण उनकी तीर्थयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। वे अब वृंदावन में भक्तों से मिलने लगे हैं और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।