Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Pregnant woman hit by tenants over asking for rent in haridwar unborn child dies
हैवानियत! किराया मांगने पर 6 माह की गर्भवती को बाइक से उड़ाया, पेट में पल रहे बच्चे की मौत

हैवानियत! किराया मांगने पर 6 माह की गर्भवती को बाइक से उड़ाया, पेट में पल रहे बच्चे की मौत

संक्षेप:

हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात हो गई। किराया मांगने पर किराएदार ने गर्भवती महिला के ऊपर बाइक चढ़ा दी। इससे पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Oct 16, 2025 08:59 am ISTGaurav Kala हरिद्वार
share Share
Follow Us on

हरिद्वार के सिडकुल में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक गर्भवती महिला ने किरायेदारों से बकाया किराया मांगने पर बाइक से टक्कर मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इससे असमय प्रसव होने पर नवजात की मौत हो गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर किरायेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रावली महदूद के कृपाल नगर निवासी पिंकी पत्नी राजेंद्र कुमार ने कोर्ट में शिकायत कर बताया कि उसके मकान में बिजनौर के मंडावर के तिमरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र त्यागी उर्फ देव पुत्र प्रवीण और बिजनौर के भागूवाला गांव निवासी अनुज पुत्र देवेंद्र किरायेदार थे। आरोप है कि धर्मेंद्र पर तीन माह का किराया 15 हजार रुपये बकाया चल रहा था। उसने दस हजार रुपये उधार भी लिए थे। महिला ने बताया कि वह शादी में परिवार सहित मुजफ्फरनगर गई थी, उसी दौरान दोनों किरायेदारों ने बिना बकाया राशि चुकाए मकान खाली कर दिया।

ये भी पढ़ें:दहेज में नहीं मिली बाइक और दो लाख तो विवाहिता का किया उत्पीड़न
ये भी पढ़ें:रेप पीड़िता के पिता ने ममता से मांगी माफी, औरंगजेब राज से की थी बंगाल की तुलना
ये भी पढ़ें:दीवाली के दिन शराबी बेटे ने चाकू की नोक पर मां का किया था रेप, 5 साल बाद हुई जेल

शादी से लौटने पर जब उसने दोनों से अपने पैसों की मांग की तो उन्होंने कुछ दिन में रकम लौटाने की बात कही। आरोप है कि 8 जुलाई 2025 की रात करीब साढ़े सात बजे पिंकी भूमानंद अस्पताल में अपनी ड्यूटी के लिए जा रही थी, तभी रानीपुर झाल के पास धर्मेंद्र और अनुज बाइक से आए और जानबूझकर उसे टक्कर मार दी।

छह माह की गर्भवती

आरोप है कि उस समय वह छह माह की गर्भवती थी। टक्कर लगने के बाद उसके शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। आसपास मौजूद लोगों की मदद से आरोपी धर्मेंद्र और एक अन्य व्यक्ति दिनेश ने उसे उठाया और एक टेंपो से घर भेज दिया लेकिन तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में असमय प्रसव हुआ। उसमें नवजात शिशु को जन्म दिया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।