अच्छी खबरः पीआरडी जवानों को अब सालभर रोजगार, खेल विवि के लिए मंजूर होंगे नए पद

Apr 07, 2026 08:22 am ISTGaurav Kala देहरादून
share

उत्तराखंड में पीआरडी जवानों के लिए अच्छी खबर है। मंत्री रेखा आर्य ने बैठक के बाद फैसला लिया कि जवानों को सालभर रोजगार मिलेगा। खेल विश्वविद्यालय के लिए नए पद मंजूर होंगे।

अच्छी खबरः पीआरडी जवानों को अब सालभर रोजगार, खेल विवि के लिए मंजूर होंगे नए पद

उत्तराखंड के पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उन्हें पूरे साल यानी 365 दिन रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही होमगार्ड की तर्ज पर उन्हें मानदेय और डीए (महंगाई भत्ता) देने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

सोमवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने पीआरडी जवानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान लंबे समय से चल रहे धरने को समाप्त करने पर सहमति बनी। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि पीआरडी जवानों की सभी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान और अपर निदेशक अजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। सरकार के इस आश्वासन के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनकी सेवाओं को नियमित स्वरूप मिल सकता है।

142 नए पदों की मंजूरी

वहीं, बैठक के दौरान प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय को लेकर भी अहम फैसले लिए गए। मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसी वर्ष से विश्वविद्यालय में पढ़ाई शुरू कराने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं तेज की जाएं। इसके लिए 142 पदों के सृजन को मंजूरी देने की बात कही गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय के लिए भूमि से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाया जाए। साथ ही खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने की प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए, ताकि राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सकें।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।