काम की बात: SC के आदेश पर वनभूलपुरा में पीएम आवास योजना शुरू, 4300 परिवारों को मिलेगा लाभ

Gaurav Kala हल्द्वानी, वार्ता
Follow us on Google News
share

PMAY Camps in Banbhoolpura: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वनभूलपुरा में पीएम आवास योजना शुरू हो गई है। प्रभावित 4300 परिवारों के लिए कैंप लगने शुरू हो गए हैं।

SC के आदेश पर वनभूलपुरा में पीएम आवास योजना शुरू, 4300 परिवारों को मिलेगा लाभ

PMAY Camps in Banbhoolpura: उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के वनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4300 से अधिक परिवारों के लिए शिविर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने मंगलवार से इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। 19 मार्च तक फॉर्मों का वितरण जारी रहेगा। 31 मार्च तक फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि क्षेत्र में आवास योजना के फॉर्म बांटने का प्रशिक्षण आज से शुरू कर दिया गया है। तीन दिनों तक स्थानीय स्तर पर फॉर्म वितरण किया जाएगा। इसके बाद 21 मार्च से छह स्थानों पर शिविर लगाकर प्रभावित परिवारों से फॉर्म भरे जाएंगे। पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भेजी जाएगी।

परिवारों को राहत देने पर जोर

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन की पिछली बैठक में तय किया गया कि इन कैंपों के माध्यम से जितना संभव हो, सभी पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचे। बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि कोई परिवार इस प्रक्रिया से छूट न जाए और जनता को शिविरों के बारे में व्यापक रूप से जागरूक किया जाए।

अतिक्रमण क्षेत्र में 50000 लोग प्रभावित

वनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में करीब 50 हजार लोग प्रभावित हैं। प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि सभी परिवारों को समय पर आवास योजना का लाभ मिल सके और पुनर्वास की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो।

जिला प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण का लक्ष्य है कि इन शिविरों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को फॉर्म भरने, योजना की जानकारी और आवश्यक सहायता प्रदान की जाए, ताकि उनके पुनर्वास की प्रक्रिया न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार पूरी हो सके।

19 मार्च तक फॉर्म बंटेंगे

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि मंगलवार को 11 बजे से 6 टीमों में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को निगम सभागार में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम की मौजूदगी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। फॉर्म वितरण को 60 लोगों को शामिल किया है। 19 मार्च तक फॉर्मों का वितरण जारी रहेगा। 20 मार्च से वनभूलपुरा के रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर, राप्रावि वनभूलपुरा, जीजीआईसी वनभूलपुरा, जीआईसी वनभूलपुरा, मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल वनभूलपुरा में शिविर लगाकर फॉर्म जमा कराए जाएंगे। 31 मार्च तक फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।