Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़PM Modi Uttarkhand Visit Protesters Send Letter Written in Blood to Prime minister
PM मोदी का उत्तराखंड दौरा आज, आंदोलनकारियों ने अपने खून से लिखा पत्र भेजा; क्या मांग

PM मोदी का उत्तराखंड दौरा आज, आंदोलनकारियों ने अपने खून से लिखा पत्र भेजा; क्या मांग

संक्षेप: आज पीएम नरेंद्र मोदी रजत जयंती के मौके पर उत्तराखंड आ रहे हैं। इस बीच टिहरी जिले के घनसाली में आंदोलनकारियों ने अपने खून से लिखा पत्र पीएम मोदी को भेजा।

Sun, 9 Nov 2025 09:09 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, घनसाली
share Share
Follow Us on

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। सिल्वर जुबली पर उत्तराखंड में 8000 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं को शुरू करेंगे। पीएम मोदी का पिछले चार साल में यह 16वां दौरा है। इस बीच प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में आंदोलनकारियों ने अपने खून से लिखा पत्र पीएम मोदी को भेजा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घनसाली में भिलंगना ब्लॉक की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में पिलखी और घनसाली में आंदोलन 14 दिन से जारी है। आंदोलनकारियों ने हर न्याय पंचायत तक आंदोलन को ले जाने का निर्णय लिया। आंदोलनकारियों ने क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा और उनसे समस्या के समाधान की मांग की।

ये भी पढ़ें:मोदी को भाये उत्तराखंड, चार साल में 16वां दौरा; आज देंगे 8000 करोड़ का गिफ्ट
ये भी पढ़ें:PM मोदी के देहरादून दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, ये रास्ते रहेंगे बंद

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर पीएचसी पिलखी में चल रहा जनांदोलन शनिवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य संघर्ष समिति के महासचिव विनोद लाल शाह ने बताया कि, आंदोलन के तहत अब अलग-अलग दिन पर हर न्याय पंचायत में मशाल जुलूस निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की बधाई

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को बधाई दी। उन्होंने "एक्स" पर लिखा कि उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।