दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बाद उत्तराखंड को नया ‘गिफ्ट’ देंगे PM मोदी, नाव की सवारी भी करेंगे
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बाद पीएम मोदी एक बार फिर उत्तराखंड को नई सौगात देने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, वे टिहरी गढ़वाल में देश की अहम 1000 मेगावाट क्षमता वाली टिहरी पंप स्टोरेज परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं।

PM Modi new Gift to Uttarakhand: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड को नई सौगात देने आ रहे हैं। पीएम मोदी पहली बार उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल का दौरा करने वाले हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मई के आखिरी सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में पीएम मोदी टिहरी पहुंचकर देश की अहम 1000 मेगावाट क्षमता वाली टिहरी पंप स्टोरेज परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं। इस संभावित दौरे को लेकर शासन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी टिहरी में बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा मुख्य रूप से विकास और ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी परियोजनाओं पर केंद्रित रहेगा। टिहरी पंप स्टोरेज परियोजना देश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह परियोजना बिजली उत्पादन के साथ ऊर्जा भंडारण और राष्ट्रीय ग्रिड को संतुलित रखने में बड़ी भूमिका निभाएगी। ऊर्जा विशेषज्ञ इसे भविष्य की जरूरतों के लिहाज से बेहद अहम परियोजना मान रहे हैं।
टिहरी झील में बोटिंग भी कर सकते हैं पीएम
सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी टिहरी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी कर सकते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई नई योजनाओं की घोषणा होने की भी संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इससे टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पीएम मोदी के टिहरी दौरे के दौरान कोटी कालोनी क्षेत्र में बड़ी जनसभा आयोजित किए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री टिहरी बांध की झील में कोटीकॉलोनी से डोबरा-चांठी तक बोटिंग कर सकते हैं।
पहली बार टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले उत्तराखंड के कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन टिहरी जिला अब तक उनके कार्यक्रमों से दूर रहा है। ऐसे में यह दौरा जिले के लिए खास माना जा रहा है।
स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि पहले यह कार्यक्रम दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना के उद्घाटन के साथ प्रस्तावित था, लेकिन टिहरी परियोजना के महत्व और स्थानीय लोगों की भावनाओं को देखते हुए प्रधानमंत्री ने टिहरी आने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि पीएम का यह दौरा टिहरी के विकास को नई गति देगा। वहीं मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। अब सभी को पीएमओ की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
इससे पहले पीएम मोदी ने पिछले माह 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। 213 लंबे इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से देहरादून की दूरी अब 6 घंटे से घटकर दो या ढाई घंटे हो गई है। पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले एक्सप्रेसवे पर रोड शो भी किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने फूलों से पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी के एक बार फिर उत्तराखंड दौरे से स्थानीय उत्साहित हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


