PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: पीएम मोदी ने उत्तराखंड को 4200 करोड़ की दी सौगात, यह होगा फायदा, जागेश्वर धाम, आदि कैलास-पार्वती कुंड के किए दर्शन

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: पीएम मोदी आदि कैलास और जागेश्वर धाम के दर्शन आज 12 अक्तूबर गुरुवार को करेंगे। पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। वह उत्तराखंड पहुंच गए।

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: पीएम मोदी ने उत्तराखंड को 4200 करोड़ की दी सौगात, यह होगा फायदा, जागेश्वर धाम, आदि कैलास-पार्वती कुंड के किए दर्शन

modi

| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
YouTubeFollow us on Google News

PM Modi Uttarakhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड में 12 अक्तूबर गुरुवार को पिथौरागढ़ के आदि कैलास और पार्वती कुंड के दर्शन किए। इसके बाद पीएम मोदी ने अलमोड़ा स्थित जागेश्वर धाम के भी दर्शन किए। जागेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद वह एक बाार पुन: पिथौरागढ़ पहुंचे हैं। पीएम मोदी जनता को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान  वह कई प्रोजेक्टों का शिलान्यास व  लोकार्पण भी करेंगे। पीएम मोदी उत्तराखंड को 4200 करोड़ रुपये  की सौगात भी देंगे।  

घरों की छतों पर नहीं चढ़ने देगी पुलिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान आसपास मौजूद मकानों की छतों पर संबंधित मकान में रहने वाले लोग ही बैठ सकेंगे। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने यह बात कही है।
गुरुवार को नगर के पुलिस लाइन में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून व्यवस्था एपी अंशुमन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूं डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत व पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने वीवीआईपी ड्यूटी में नियुक्त कर्मियों ने ब्रीफिंग ली।

Share

पीएम मोदी पहुंचे पिथौरागढ़, उत्तराखंड को देंगे 4200 करोड़ की सौगात

अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद पीएम मोदी एक बार फिर पिथाैरागढ़ पहुंच गए हैं। पीएम मोदी कई प्रोजेक्टों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी उत्तराखंड को 4200 करोड़ रुपये की सौगात भी देंगे। 

Share

प्रधानमंत्री मोदी इन परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया जाना है, उनमें ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित 76 ग्रामीण सड़कें और 25 पुल, नौ जिलों में बीडीओ कार्यालयों के 15 भवन, केंद्रीय सड़क निधि के तहत निर्मित तीन सड़कें, अल्मोड़ा पेटशाल-पनुवानौला-दन्या (एनएच 309बी) और टनकपुर-चल्थी (एनएच 125) पर दो सड़कों का उन्नयन, पेयजल की तीन परियोजनाएं, 132 केवी पिथौरागढ़-लोहाघाट (चम्पावत) पावर ट्रांसमिशन लाइन, उत्तराखंड में 39 पुल और देहरादून में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की इमारत विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित उत्तराखंड आपदा रिकवरी परियोजना शामिल हैं।

Share

एयरपोर्ट से स्टेडियम तक दिखेगी लोक संस्कृति

पीएम की जनपद पिथौरागढ़ में ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी की गई है। एयरपोर्ट से लेकर सभा स्थल तक 16 जगह मंच बनाए गये हैं। जिसमें छलिया नृत्य के साथ ही पीएम हिलजात्रा,झोड़ा चांचरी, रंग समाज के साथ ही लोक जीवन पर आधारित प्रस्तुति स्कूली बच्चों व कलाकारों की तरफ से दी जाएगी।

Share

पीएम मोदी उत्तराखंड को देंगे 4200 करोड़ रुपयों की सौगात, करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

पीएम मोदी उत्तराखंड को 4,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे, जहां वह ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल जैसे क्षेत्रों में लगभग 4200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित और शिलान्यास करेंगे।

Share

पीएम मोदी पिथौरागढ़ के लिए रवाना, जनसभा को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी पिथोरागढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद वह पुन: पिथौरागढ़ जा रहे हैं। 

Share

पीएम मोदी ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

पीएम मोदी के  अल्मोड़ा पहुचंने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पीएम ने अल्मोड़ा के पनुवानौला में अपनी गाड़ी से उतरकर अभिवादन किया। सीएम धामी ने बाग़म्बर वस्त्र ओढ़ाकर पीएम का स्वागत किया।  पीएम मोदी जागेश्वर मंदिर में प्रवेश कर मत्था टेका। 11 पंडितों ने पीएम मोदी स्वस्तिवाचन किया। पीएम मोदी जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। धाम स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा की। धाम स्थित महा मृत्युंजय मंदिर में पूजा, संकल्प और साधना भी की। 


 

Share

सड़क किनारे दीवारों में लोक संस्कृति की दिखेगी झलक

सड़क किनारे स्थित दीवारों में इन दिनों प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए आमजन को लोक संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। विशेषकर एयरपोर्ट से टकाना स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जगह-जगह प्रशासन ने कलाकारों के जरिए पहाड़ की लोक संस्कृति के दीवारों में उकेरा है। कलाकारों ने अपने हुनर से प्रदेश का प्रमुख मुखौटा नृत्य हिलजात्रा से लेकर छलिया नृत्य, रंगीली-पिछोड़ा पहने महिलाएं सहित ओम पर्वत, आदि कैलाश, थलकेदार आदि स्थानीय प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों, वन्यजीव आदि को प्रदशित किया है।

Share

पीएम मोदी ने पिथौरागढ़ पहुंचकर जवानों का हौसला बढ़ाया

पीएम मोदी ने पिथौरागढ़ पहुंचकर जवानों का हौसला बढ़ाया। भारत-चीन पर पिथौरागढ़ पर तैनात सेना और आईटीबीपी के जवानों से के बीच जाकर पीएम मोदी ने उनसे उनका हालचाल जाना। पीएम मोदी ने जवानों की जमकर तारीफ भी की। कहा कि विषम भूगौलिक परिस्थितियों में भी भारतीय सेना के रणबांकुरे अपनी ड्यूटी को बखूबी निभा रहे हैं। 

Share

पीएम मोदी के स्वागत को छात्र भी रहेंगे तैनात 

पीएम मोदी के स्वागत को छात्र भी तैनात रहेंगे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ्

Share

15 सीसीटीवी कैमरों से रखेंगे नजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। मैनपावर के साथ ही तीसरी आंख सीसीटीवी से भी पुलिस मदद ले रही है। नैनीसैनी से एयरपोर्ट में जहां चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा, वहीं जनसभा स्थल में सुरक्षा कर्मियों के साथ ही सीसीटीवी का भी इंतजाम किया गया है। नैनीसैनी एयरपोर्ट से वह एपीएस मार्ग होते हुए जाखनी, कुमौड़, केएमओयू स्टेशन, टकाना होते हुए सभा स्थल स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे। इस बीच इस रूट में पीएम की सुरक्षा के लिए 1200 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। वहीं जनसभा में पुलिस ने 15सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जनसभा के दौरान सीसीटीवी से भी लोगों पर नजर रखी जाएगी।

Share

भारत-चीन सीमा पर आसमान से भी निगहबानी

भारत-चीन सीमा पर पहली बार पहुंच रहे प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा बल धरती के साथ ही आसमान से भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए ज्योलिंगकोंग में वायुसेना की टीम भी डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक वायुसेना के तीन से चार सदस्यीय टीम ज्योलिंगकोंग में मौजूद हैं, जो पीएम के पहुंचने के बाद आसमान से नजर रखेंगे। समुद्रतल से 15हजार से अधिक ऊंचाई पर स्थित ज्योलिंगकोंग में इन दिनों भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सेना के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों ने यहां सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक गश्त तेज की है। 

Share

भारत-चीन और नेपाल बार्डर पर गुंजी से अल्मोड़ाा के जागेश्वर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

भारत-चीन और नेपाल बार्डर पर पिथौरागढ़ जिले में स्थित गुंजी में ग्रामीणों के मिलने के बाद पीएम मोदी अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए हैं।गुंजी में ग्रामीणों द्वारा बनाए गए स्थानीय उत्पादों की पीएम मोदी ने जमकर तारीफ भी की है। एम मोदी स्वयं भी स्थानीय लोगों के साथ ढोल बजाते नजर आए। उन्होंने स्टॉलों का भी निरीक्षण कर स्थानीय स्तर पर होने वाले उत्पादों की जानकारी ली। आईटीबीपी के जवानों से भी पीएम ने बातचीत की। बाद में प्रधानमंत्री जागेश्वर के लिए रवाना हुए।

modi
 
Share

पीएम मोदी ने गुंजी में ग्रामीणों से की मुलाकात, स्थानीय उत्पादों की जमकर की तारीफ

पीएम मोदी ने भारत-चीन सीमा पर पिथौरागढ़ जिले में स्थित गुंजी गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात भी की। पारंपरिक वाद्य यंत्र भी बजाए। पीएम मोदी ने ग्रामीणों द्वारा बनाए गए स्थानीय उत्पादों की भी जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने सीमा पर तैनात सेना-आईटीबीपी के जवानों से भी मुलाकात की। 

Share

भारत-चीन सीमा पर आसमान से भी निगहबानी

भारत-चीन सीमा पर पहली बार पहुंच रहे प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा बल धरती के साथ ही आसमान से भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए ज्योलिंगकोंग में वायुसेना की टीम भी डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक वायुसेना के तीन से चार सदस्यीय टीम ज्योलिंगकोंग में मौजूद हैं, जो पीएम के पहुंचने के बाद आसमान से नजर रखेंगे। समुद्रतल से 15हजार से अधिक ऊंचाई पर स्थित ज्योलिंगकोंग में इन दिनों भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सेना के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों ने यहां सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक गश्त तेज की है। 
 

Share

पीएम मोदी सीमांत पिथौरागढ़ के गुंजी में पहुंचने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने

पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो उत्तराखंड के सीमांत पिथाैरागढ़ पहुंचे हैं। भारत-चीन सीमा से लगे इस जिले में पहुंचे हैं।  

Share

पीएम मोदी पिथौरागढ़ दौरे के बाद अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम जाएंगे

पीएम मोदी पिथौरागढ़ दौरे के बाद अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम  के लिए रवाना होंगे। वह 11.15 बजे करीब वहां पहुंचेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।  सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

Share

प्रधानमंत्री गुंजी पहुंचे, स्थानीय लोगों से कर रहे हैं मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्वती कुंड में दर्शन कर साधना भी की। इसके बाद पीएम मोदी गुंजी पहुंचे। पीएम मोदी स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

Share

पीएम मोदी पिथौरागढ़ के बाद अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम में करेंगे दर्शन

पीएम मोदी पिथौरागढ़ दौरे के बाद अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम  के लिए रवाना होंगे। वह 11.15 बजे करीब वहां पहुंचेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। 
modi

Share

पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ के गुंजी भी जाएंगे, होगा लोगों से संवाद

प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ के  गुंजी भी जाएंगे। वह वहां से पीएम सेना की जेएंडके राइफल्स की पोस्ट तक कार से जाएंगे। पीएम यहां पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं गुंजी गांव के निवासियों से बात करेंगे। 
 

Share

First Published : October 12, 2023, 07:57 IST

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंडPM Modi Uttarakhand Visit LIVE: पीएम मोदी ने उत्तराखंड को 4200 करोड़ की दी सौगात, यह होगा फायदा, जागेश्वर धाम, आदि कैलास-पार्वती कुंड के किए दर्शन