दिव्यांग बच्ची को ताऊ ने गर्भवती किया; दरिंदगी के बाद पीड़िता को पड़ने लगे दौरे

लाइव हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

पिथौरागढ़ में रिश्ते शर्मसार करने वाली घटना हुई। ताऊ ने दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी की। लोकलाज के डर से घरवाले चुप रहे, लेकिन जब पीड़िता गर्भवती हुई तो राज खुला।

Uncle Rapes Disabled Girl
दिव्यांग बच्ची से ताऊ ने की दरिंदगी

पिथौरागढ़ के एक गांव में 16 साल की एक दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी रिश्ते में पीड़िता का ताऊ लगता है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार को परिजन इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच में किशोरी करीब तीन माह की गर्भवती निकली। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने नियमानुसार इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। एसआई बबीता टम्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर किशोरी से घटना की जानकारी ली।

लोकलाज के डर से घरवाले चुप रहे

पुलिस की शुरुआत जांच में सामने आया है कि किशोरी के साथ उसके ताऊ ने दुष्कर्म किया। लोकलाज के डर से परिजन अब तक चुपचाप रहे। अब पुलिस ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि पीड़िता की स्थिति अभी ठीक नहीं है। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। स्थिति सामान्य होने के बाद पीड़िता से पूछताछ की जाएगी। कोतवाल जोशी ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा‌ रही है।

ठीक से बोल नहीं सकती पीड़िता, पड़ते हैं दौरे

पिथौरागढ़। दुष्कर्म की शिकार पीड़िता किशोरी अन्य की तरह सामान्य नहीं है। वह‌ ठीक से बात भी नहीं कर पाती। उसे दौरे भी पड़ते हैं।

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म में 20 साल कैद

अल्मोड़ा। पांच साल की मासूस से दुष्कर्म के आरोपी को विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो श्रीकांत पाण्डेय की अदालत ने दोषी ठहराया। अदालत ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और दस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। साथ ही पीड़िता को चार लाख रुपये प्रतिकर देने की भी संस्तुति की।

विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो घनश्याम जोशी ने बताया कि घटना सितंबर 2024 की है। रानीखेत निवासी देव सिंह पांच वर्षीय मासूम बच्ची को टॉफी-चॉकलेट देने के बहाने अपने कमरे पर ले गया आरोप है कि उसने वहां पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय जब मासूम की मां और ताई मौके पर पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ।

शिकायत के बाद राजस्व पुलिस ने केस दर्ज किया। सुनवाई के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य, बच्ची के मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज बयान और जन्म प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज न्यायालय में पेश किए। न्यायाधीश पाण्डेय ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अभियुक्त को दोषी करार दिया और उनको सजा सुनाई गई।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़दिव्यांग बच्ची को ताऊ ने गर्भवती किया; दरिंदगी के बाद पीड़िता को पड़ने लगे दौरे