ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़सेरा में पेड़ काटने पर युवाओं ने जताया विरोध

सेरा में पेड़ काटने पर युवाओं ने जताया विरोध

नगर के समीप सेरा में चीड़ के पेडों को काटने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। उन्होंने जल निगम पर बिना ग्रामीणों को सूचना दिए पेड़ काटने का आरोप लगाया है। शनिवार को चंडाक मार्ग में युवाओं ने हेमंत...

सेरा में पेड़ काटने पर युवाओं ने जताया विरोध
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 01 Aug 2020 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के समीप सेरा में चीड़ के पेडों को काटने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। उन्होंने जल निगम पर बिना ग्रामीणों को सूचना दिए पेड़ काटने का आरोप लगाया है। शनिवार को चंडाक मार्ग में युवाओं ने हेमंत सिंह मेहता के नेतृत्व में जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि पूर्व में टंकी के पास के कुछ पेड़ों को काटने के लिए वार्ता हुई थी पर निगम 9 पेड़ों को बिना ग्रामीणों अनुमति के काटने की तैयारी की जा रही है।आरोप लगाते हुए कहा जिसमें से तीन चीड़ के पेड़ों को निगम ने काट दिया है। इधर पेयजल निगम पर लगाए जा रहे आरोपों पर उसका पक्ष ज्ञात नहीं हो सका है।ग्रामीणों प्रशासन से निगम द्वारा पेड़ काटने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने जल्द कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान नरेंद्र सिंह मेहता,गजेंद्र सिंह मेहता,नवीन मेहता,भूपेंद्र सिंह मेहता,डिम्पी मेहता,रवि मेहता, कपिल, मोहित,पंकज आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें