बाइक रपटने से युवक का हाथ फ्रैक्चर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के बांसबगड़ क्षेत्र में एक युवक बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। 30 वर्षीय बलवंत सिंह का हाथ फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने उसकी मदद की और परिवार वालों को जानकारी दी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार शुरू किया गया।

पिथौरागढ़। मुनस्यारी के बांसबगड़ क्षेत्र में बाइक रपटने से एक युवक घायल हो गया। हादसे में युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। बीते रोज शाम को 30 वर्षीय बलवंत सिंह पुत्र चंद सिंह अपने गांव राया से बांसबगड़ की ओर जा रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे बांसबगड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने घायल को संभाला और परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने युवक को भर्ती कर उपचार शुरू किया।
ये भी पढ़ें:बाइक रपटने से युवक का हाथ फ्रैक्चर
ये भी पढ़ें:डीडीहाट-आदिचौरा मार्ग में पलटा वाहन,एक घायल
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


