ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

जनपद में गहराए नगदी संकट से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को नगदी संकट से निजात दिलाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन...

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 05 May 2018 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में गहराए नगदी संकट से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को नगदी संकट से निजात दिलाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

शनिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में डीएम कार्यालय के पास एकत्र हुए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी जैसा निर्णय लेकर लोगों को परेशान करने का काम किया है। उन्होंने कहा आज गांव-गांव में नगदी संकट गंभीर हो गया है। शादी ब्याह की तैयारियां कर रहे लोगों को पर्याप्त मात्रा में धन नहीं मिल रहा है। इससे उनके शादी ब्याह के आयोजन फीके पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा बाजार से दो हजार और पांच सौ के नोट पूरी तरह गायब हो गए हैं। लोग पैसे निकालने के लिए बैंकों और एटीएम के बहार लाइन लगाने को मजबूर हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव करन सिंह और शुभम बिष्ट ने कहा कि आज फिर से सीमांत जनपद में नोटबंदी जैसा माहौल है। उन्होंने कहा जनता सारा काम छोड़कर बैंकों में लाइन लगाने को मजबूर है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने शीघ्र नगदी संकट से निजात नहीं मिलने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।

ये रहे शामिल

आनंद धामी, पारस सिंह, अमित जोशी, नीरज मेहता, गौरव चंद, आशीष सुरखोली, जगदीश धामी, ऋषभ कल्पासी, शुभम कापड़ी, कमलेश कसन्याल, जितेंद्र भंडारी, धीरज कुमार, अभिषेक कोहली सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें