रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने को ठोस कदम उठाए प्रशासन
Mar 14, 2026 11:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ के युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर ने प्रशासन से रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को आम जन को अफरा तफरी से बचाने के लिए पहले से ही उपाय सुनिश्चित करने चाहिए, ताकि अन्य प्रदेशों जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

पिथौरागढ़। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर ने बढ़ती दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन से रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने को ठोस कदम उठाने की मांग की है। शनिवार को महर ने बयान जारी कर प्रशासन से अपील कि है की वह आम जन को अफरा तफरी के माहौल से बचाए और पूर्व में ही सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ले। ताकि अन्य प्रदेशों में गैस सिलिंडर के लिए हो रहे हंगामे जैसी स्थिति सीमांत जनपद में न हो। कहा कि शासन-प्रशासन पहले से ही अपना एक रोड मैप बनाकर लोगो को जागरूक करे ताकि गैस सिलिंडर के लिए लोगो में चिंता का विषय न बने।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


