योग दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया

हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

पिथौरागढ़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा योग दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला जज धनंजय चतुर्वेदी की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। न्यायालय परिसर और जिला कारागार में योग का आयोजन किया गया, जिसमें योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई।

योग दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया

पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से योग दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज धनंजय चतुर्वेदी के मार्गदशन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जिला न्यायालय परिसर व जिला कारागार में योग दिवस का आयोजन किया गया। सचिव मंजू देवी ने उपस्थित कर्मचारियों व अधिवक्तागणों को विश्व योग दिवस के बारे में जानकारी दी। कहा योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक अदभुत कला है। बाद में केमू स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ठोस व प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।