Pithoragarh News: विश्व मानवतावादी दिवस के बारे में बताया
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विश्व मानवतावादी दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सचिव मंजू देवी ने शिक्षकों और छात्राओं से कहा कि इस दिवस का उद्देश्य उन साहसी लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान करना है जो संकट के समय दूसरों की मदद करते हैं।

Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विश्व मानवतावादी दिवस पर राइंका कनालीछीना में जागरूकता शिविर लगाया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों व छात्राओं से कहा इस दिवस को मनाने का उद्देश्य उन साहसी लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करना है, जो संकट, युद्ध या प्राकृतिक आपदा के समय अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की मदद करते हैं।


