अभिलाषा एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ

हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

डीडीहाट में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अभिलाषा एकेडमी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लेख

अभिलाषा एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ

प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अभिलाषा एकेडमी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लेखक व रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी बसंत बल्लभ भट्ट रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता के महत्व व पर्यावरणीय संतुलन के बारे में जानकारी दी। बाद में छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग, निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. अनीता जोशी, प्रबंधक चंचल सिंह नितवाल, सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह खोलिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।