वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए हुई कार्यशाला
संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। ऐंचोली और बड़ाबे के सरकारी स्कूलों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को विज्ञान किटों के माध्यम से विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपकरणों का उपयोग कर विज्ञान के सिद्धांतों को समझाया गया, जिससे छात्रों को विज्ञान के प्रति रुचि जागृत हुई।

संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। बची लाल शाह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली व अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बड़ाबे में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। विज्ञान किटों की सहायता से विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों का प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को नगर के ऐंचोली व बड़ाबे में उत्तराखण्ड सेवा संस्थान की ओर से विज्ञान व प्रौद्योगिकी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को स्केल, अम्लीय व क्षारीय पदार्थों की पहचान, उनके दैनिक जीवन में उपयोगों की जानकारी दी गई। इलेक्ट्रोप्लेटिंग का प्रयोग दिखाकर विद्युत अपघटन की प्रक्रिया को समझाया गया। लेज़र प्रकाश व लेंसों की सहायता से प्रकाश के अपवर्तन, अभिसरण और अपसरण जैसे सिद्धांतों का रोचक प्रदर्शन किया।
उत्तराखण्ड सेवा संस्थान के अध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि अन्य विद्यालयों में भी विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ.सुनीता पाण्डेय,हिमांशु प्रताप ने कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान डॉ.आयुष जोशी, दिव्या पंत सहित अन्य विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


