ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़हेल्पिया में वन और भूमि अधिकार पर कार्यशाला

हेल्पिया में वन और भूमि अधिकार पर कार्यशाला

अर्पण संस्था ने ग्राम हेल्पिया में वन और भूमि अधिकार पर कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें 19 महिला संगठनों के 35 से अधिक महिलाओं और लोगों ने प्रतिभाग...

हेल्पिया में वन और भूमि अधिकार पर कार्यशाला
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sun, 29 Apr 2018 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

अर्पण संस्था ने ग्राम हेल्पिया में वन और भूमि अधिकार पर कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें 19 महिला संगठनों के 35 से अधिक महिलाओं और लोगों ने प्रतिभाग किया। हेल्पिया ग्राम में एक्शन एड के सहयोग से भूमि अधिकार कार्यशाला का शुभारंभ लखनऊ से आए संदर्भ व्यक्ति अजय शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य उत्तराखंड के भूमि संबंधी कानूनों की जानकारी देना है। अस्कोट पट्टी पटवारी गीता जोशी ने उत्तराखंड के भूमि कानूनों को विस्तार पूर्वक बताया गया। वर्तमान समय उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 ही चल रहा है। जिस कारण उत्तराखंड में वनाधिकारी कानून की प्रक्रिया जटिल हैं। इस दौरान उत्तराधिकार अधिनियम 2005 पर चर्चा की गई। महिलाओं ने कहा कि उत्तराखंड भूमि संबंधी कानून में बदलाव कर चकबंदी और सार्वजनिक मद की जमीनों के प्रबंधन और नियंत्रण ग्राम पंचायतों को दिया जाएगा। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें