लोनिवि मिनिस्ट्रियल कर्मियों का प्रदर्शन जारी
बेरीनाग में लोनिवि के मिनिस्ट्रियल कर्मियों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी है। कर्मचारियों ने अपनी दो प्रमुख मांगों के तहत पारस्परिक स्थानांतरण और वंछित कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग की। जब तक ये मांगे पूरी नहीं होतीं, कर्मचारी धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

बेरीनाग। लोनिवि के मिनिस्ट्रियल कर्मियों का दो सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को अध्यक्ष चन्द्र सिंह रौतेला के नेतृत्व में कर्मचारी एकत्रित हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा एसोसिएशन की प्रमुख दो मांगे है। कहा कर्मचारियों का पारस्परिक स्थानांतरण किया जाए। वही दूसरी मांग वंछित कर्मचारियों की तत्काल पदोन्नति किए जाए। वक्ताओं ने कहा जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती है। उनका कार्यबहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान मनोज वर्मा, किशन कार्की, राकेश बिष्ट, चंदन सिंह, भीम सिंह, केशर सिंह धामी, डिगंम्बर सिह, मोहन सिंह, नीतू पंत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



