ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़गंगोलीहाट में प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गंगोलीहाट में प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गंगोलीहाट में कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होते ही कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी जताई। आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार...

गंगोलीहाट में प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sun, 23 Jan 2022 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगोलीहाट में कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होते ही कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। उन्होंने मिठाई बांटकर खुशी जताई। आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।

खजान चंद्र गुड्डू का कांग्रेस प्रत्याशित घोषित होने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश रावल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोदाम रोड व हरज्यू मंदिर तिराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। कहा कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों को जन-जन पहुंचाने का कार्य करेंगे। निश्चित तौर पर कांग्रेस को विजयश्री हासिल होगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधायक मयूख महर का आभार जताया। इस दौरान राजू रावल, विक्की शाह, केदार सिंह,दिनेश बिष्ट, धीरेंद्र बिष्ट, त्रिभुवन नेगी, नंदू रावल, जीवन पांडे, आनंद पांडे, नवीन नेगी, शंकर शाह, शंकर लाल चौधरी, नीरू चौधरी, मोहन रावल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें