महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mar 08, 2026 04:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी सहित अन्य नेताओं के इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए और कई महिला नेता भी उपस्थित रहीं।

महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एपस्टीन फाइल में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी सहित अन्य नेताओं के नाम सामने आने पर इस्तीफे की मांग की। रविवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।इस दौरान पदमा बिष्ट,गीता ,अंजुम आरा, रायसा बानू,साधना, सपना, करुणा सिंह, रितु सिंह, गीता तिवारी, ज्योति मेहता , राजेश्वरी धामी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।