ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़रसैपाटा, भद्रिका की महिलाओं ने किया बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ प्रदर्शन

रसैपाटा, भद्रिका की महिलाओं ने किया बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ प्रदर्शन

मां बचाओ शिशु बचाओ अभियान के तहत रसैपाटा, भद्रिका की महिलाओं ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए कहा सरकार को नींद से जगाने के लिए आंदोलन जरूरी हो गया...

रसैपाटा, भद्रिका की महिलाओं ने किया बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Wed, 18 Mar 2020 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

मां बचाओ शिशु बचाओ अभियान के तहत रसैपाटा, भद्रिका की महिलाओं ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए कहा सरकार को नींद से जगाने के लिए आंदोलन जरूरी हो गया है। कहा बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की मार वह अब नहीं सहेंगी। बुधवार को पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में रसैपाटा और भद्रिका की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। भद्रिका की प्रधान गंगा ज्याला ने कहा सरकार सीमांत की महिलाओं की अनदेखी कर रही है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। जिले के अस्पतालों में महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। जिले के सबसे बड़े जिला महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। जांच के लिए भी उन्हें निजी लैब के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। महिलाओं ने कहा जिला महिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में चार प्रसव पीड़िता दम तोड़ चुकीं हैं। कई नवजात भी मौत के मुंह में समा गए हैं। बावजूद इसके सरकार व प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के प्रयास नहीं कर रहे हैं। कहा अब उन्हें जिला महिला अस्पताल प्रबंधन पर विश्वास नहीं रह गया है, जिसके चलते उन्हें अपनी बहू बेटियों की चिंता सताने लगी है। महिलाओं ने कहा कई बार सेवाओं में सुधार के बाद भी बातों को नहीं सुना जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार के ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वह चुप नहीं बैठेंगी। इस दौरान जानकी देवी, पुष्पा देवी, शांति देवी, बसंती देवी, मुन्नी देवी, राधिका देवी, हरी देवी, कविता देवी, कलावती देवी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें