ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पिथौरागढ़ में आदि कैलास यात्रा के 13 वें दल का स्वागत

पिथौरागढ़ में आदि कैलास यात्रा के 13 वें दल का स्वागत

पिथौरागढ़। आदि कैलास यात्रा के 13 वें दल का पिथौरागढ़ पहुंचने पर स्वागत हुआ। केएमवीएन कर्मियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान यात्रियों...

पिथौरागढ़ में आदि कैलास यात्रा के 13 वें दल का स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 25 Jun 2022 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पिथौरागढ़, संवाददाता। आदि कैलास यात्रा के 13 वें दल का पिथौरागढ़ पहुंचने पर स्वागत हुआ। केएमवीएन कर्मियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान यात्रियों को आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर पौधरोपण के लिए पौधे भेंट किए।

शनिवार को आदि कैलास यात्रियों का 13 वां दल पिथौरागढ़ पहुंचा। यहां पहुंचने पर यात्रियों का भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रियों ने केएमवीएन कर्मियों के साथ मानरोवर वाटिका में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने उन्हें आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर पौधरोपण करने के लिए पौधे भेंट किए। साथ ही उन्हें हिमालय बचाओ की शपथ भी दिलाई। यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह नजर आया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें