ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद का पहली बार पिथौरागढ़ पहुंचने पर स्वागत

महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद का पहली बार पिथौरागढ़ पहुंचने पर स्वागत

महामंडलेश्वर बनने के बाद पहली बार स्वामी वीरेंद्रानंद सीमांत क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। महिलाओं ने जहां शोभा यात्रा निकाली वहीं...

महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद का पहली बार पिथौरागढ़ पहुंचने पर स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 23 Jul 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

महामंडलेश्वर बनने के बाद पहली बार स्वामी वीरेंद्रानंद सीमांत क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। महिलाओं ने जहां शोभा यात्रा निकाली वहीं युवाओं ने नगर भर में बाइक रैली निकाली।

शुक्रवार को हिमालयन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर पंच दशनाम जूना अखाड़ा स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि महाराज नगर में पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग नगर के प्रवेश द्वार एंचोली पहुंचे। महिलाओं ने फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बाद में उन्होंने नगर में शोभा यात्रा भी निकाली। युवाओं की बाइक रैली एंचोली से शुरू होकर नगर के विभिन्न हिस्सों में पहुंची। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने महामंडलेश्वर को सम्मानित किया। लोगों ने कहा कि स्वामी वीरेंद्रानंद ने महामंडलेश्वर बनकर सीमांत जनपद का नाम रोशन किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें