Pithoragarh News: झूलाघाट में डस्टबिन लगाने के बाद भी लग रहा कूड़े का ढेर
Pithoragarh News: झूलाघाट बाजार में नेपाल सीमा के निकट डस्टबिन स्थापित किए गए हैं, लेकिन क्षेत्र में कूड़े का ढेर लग गया है। व्यापारी संघ अध्यक्ष योगेश भट्ट ने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए वाहनों को भेजा जाता है, लेकिन लोग कूड़ा सड़क पर ही फेंक रहे हैं। ग्राम प्रधान रेखा भट्ट ने स्वच्छता में सहयोग की अपील की है।

Pithoragarh News: झूलाघाट। नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट बाजार मे कूड़ा निस्तारण को डस्टबिन स्थापित किया गया है। जिसके बाद भी क्षेत्र में कूड़े का अम्बार लगा हुआ है। व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश भट्ट ने बताया की कूड़ा निस्तारित करने के लिए जिला पंचायत की ओर से क्षेत्र में वाहन भेजा जाता है। लेकिन कुछ लोग कूड़ा वाहन के आने पर वाहन में कूड़ा डालने के बजाय सड़क किनारे कूड़ा डाल रहे है। जिससे क्षेत्र में गंदगी का अम्बार लग रहा है। साथ ही पंचायत राज विभाग की ओर से क्षेत्र में कूड़ेदान स्थापित किए गए है। लेकिन उन्हें रखने के लिए एक सुव्यवस्थित स्थान नहीं मिलने के कारण कूड़ेदान को कभी कही तो कभी कही फैका जा रहा है।
ग्राम प्रधान रेखा भट्ट ने कहा की झूलाघाट में पर्यटन की दृष्टि से आने वाले पर्यटकों के लिए पीडब्लूड़ी गेस्ट हाउस है। जिसके आसपास भी कूड़े का ढेर लगा रहता है। जिससे क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रधान रेखा ने क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।


