ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पिथौरागढ़ नगर व्यापार संघ के लिए आज होगा मतदान

पिथौरागढ़ नगर व्यापार संघ के लिए आज होगा मतदान

पिथौरागढ़ । पिथौरागढ़ नगर व्यापार मंडल के लिए रविवार को चुनाव होगा। व्यापार मंडल ने मतदान की सभी जरूरी तैयारी पूरी कर ली हैं। मतदान नगर पालिका हाल...

पिथौरागढ़ नगर व्यापार संघ के लिए आज होगा मतदान
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 25 Jun 2022 04:31 PM
ऐप पर पढ़ें

पिथौरागढ़ । पिथौरागढ़ नगर व्यापार मंडल के लिए रविवार को चुनाव होगा। व्यापार मंडल ने मतदान की सभी जरूरी तैयारी पूरी कर ली हैं। मतदान नगर पालिका हाल में सुबह 7 बजे से शुरू होगा। दिन में 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 4 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

नगर व्यापार मंडल के लिए कोरोना काल के बाद पहली बार चुनाव हो रहा है। इस बार व्यापार संघ के 6 पदों के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए आशीष सौन, तपन रावत और दीपक जोशी के बीच मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद पर अजय रावत, कैलाश चंद्र जोशी चुनाव लड़ रहे हैं। महिला उपाध्यक्ष पद पर भावना नगरकोटी, भावना लोहनी व दीप्ति बिष्ट भाग्य आजमा रही हैं। महासचिव पद के लिए रामू वर्मा, रोहित चौहान के बीच सीधा मुकाबला है। संयुक्त सचिव के लिए कमलेश चंद, मोहम्मद शादाब और मनीष धामी मैंदान में हैं। व्यापार संघ कोषाध्यक्ष के लिए कपिल पांडे, महिमन जोशी, मुकेश सिंह महर चुनाव लड़ रहे हैं। नगर के 3 हजार 783 मतदाता इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश पुनेड़ा ने बताया कि सभी चुनाव की आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए विशेष प्रबंध किए गये हैं।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झौंकी ताकत

पिथौरागढ़। नगर में व्यापार संघ चुनाव से एक दिन पहले सभी प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत संपर्क में जोर दिया गया। प्रत्याशियों ने दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। पहली बार महिला उपाध्यक्ष के लिए हो रहे चुनाव में महिला प्रत्याशी भी सुबह से ही अपने पक्ष में मतदान के लिए व्यापारियों से संपर्क करतीं नजर आईं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें