पाइप लाइन तोड़ने से उडमा के ग्रामीणों में रोष

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

पिथौरागढ़ के उडमा में ग्रामीणों में पाइप लाइन तोड़ने को लेकर रोष है। भीमपाल मलयनाथ मंदिर की पानी की पाइप लाइन 20 अप्रैल को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ी गई थी। इससे पूजा करने वाले लोगों को पानी घर से लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल निगम से पाइपलाइन ठीक करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 पाइप लाइन तोड़ने से उडमा के ग्रामीणों में रोष

पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक के उडमा के ग्रामीणों में पाइप लाइन तोड़ने से रोष व्याप्त है। सोमवार को स्थानीय कल्याण दिगारी ने बताया कि भीमपाल मलयनाथ मंदिर की पानी की पाइप लाइन को बीते 20अप्रैल को अज्ञात लोगों ने छोड़ दिया है। इससे मंदिर में पूजा-अर्चना को जाने वाले लोग घरों से पानी लेकर जाने को विवश है। दिगारी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल के हस्तक्षेप से लंबे समय से टूटी मंदिर की पानी लाइन को जल निगम ने जोड़ा था। दूसरे ही दिन असमाजिक तत्वों ने फिर से पाइपलाइन तोड़ दी, जो अब तक दोबारा नहीं जोडा जा सके है।

ग्रामीणों ने जल निगम से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने व अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।