Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsVillagers Protest for Incomplete Road Construction in Dhari-Kwarban-Beltadi Area
क्वारबन मोटर पुल निर्माण को ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

क्वारबन मोटर पुल निर्माण को ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

संक्षेप:

धारी-क्वारबन-बेलतड़ी क्षेत्र में ग्रामीणों ने अधूरी सड़क निर्माण के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। उन्होंने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि क्वारबन मोटर पुल का निर्माण नहीं होने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक मयूख महर ने भी धरने में समर्थन दिया।

Dec 08, 2025 04:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share Share
Follow Us on

धारी-क्वारबन-बेलतड़ी अधूरी सड़क का निर्माण कार्य को ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी तंत्र लंबे अरसे बाद भी क्वारबन मोटर पुल का निर्माण नहीं कर सका है। जिसका खामियाजा सैकड़ों ग्रामीणों को भुगतना पड़ा है। इधर विधायक मयूख महर ने भी ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देते हुए धरना दिया। नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान में ग्राम प्रधान राजकुमार के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरने में बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि बड़ाबे से क्वारबन होते हुए बेलतड़ी तक सड़क कटिंग का काम हो चुकी है, लेकिन क्वारबन-बेलतड़ी के बीच मोटर पुल निर्माण न होने से ग्रामीणों को वर्तमान में भी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि लंबे समय से वह विभागीय अधिकारियों के समक्ष मामले को उठा रहे हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह धरने में डटे रहेंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रेनू भट्ट, बीडीसी सुधा सौन, रेनू महर, मंजू महर, कविता जोशी, मनु देवी, रीतू देवी, अन्नू महर, नीमा महर, गीता महर आदि रहे।