
फसल को नुकसान पहुंचा रहे बंदर व जंगली सुअर
संक्षेप: थल। बलतिर गांव के ग्रामीण इन दिनों बंदरों व जंगली सुअर के आंतक से परेशान है। रविवार को बलतिर फसल को नुकसान पहुंचा रहे बंदर व जंगली सुअरफसल को नुकसान प
थल। बलतिर गांव के ग्रामीण बंदरों और जंगली सुअर के आतंक से परेशान है। रविवार को बलतिर के पूर्व प्रधान महिराज सिंह भैंसोडा ने बताया कि दिन में बंदरों से अपने फसल को बचा रहे है। रात के समय जंगली सुअर खेतों में आकर उनके फसल को तहस-नहस कर रहे है। बलतिर के 250 हेक्टेयर भूमि में ग्रामीणों ने इन दिनों धान, भट, मास, मडुवा की फसल लगाई थी। जिसमें इस वर्ष काफी अच्छी पैदावार की आस थी। स्थानीय गीता देवी, कमला देवी, गोदावरी देवी, कविता देवी, जानकी देवी, हेमा देवी, हंसा देवी ने कहा कि उन्होंने पूरे वर्ष अच्छी पैदावार के लिए मेहनत की।

जंगली सुअर ने खेतों में लहलहा रही फसल को नुकसान पहुंचाकर उनके मेहनत में पानी फेर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों से निजात दिलाने व मुआवजे की मांग उठाई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




