Pithoragarh News: चौबाटी से चिटगाल काण्डे तक सड़क निर्माण की मांग

हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

Pithoragarh News: डीडीहाट के ग्रामीणों ने चौबाटी मेलकुड़ा से चिटगाल काण्डे तक सड़क निर्माण की मांग की है। सड़क निर्माण कार्य की मंजूरी मिलने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों को कठिनाई हो रही है। अगर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

Pithoragarh News: चौबाटी से चिटगाल काण्डे तक सड़क निर्माण की मांग

Pithoragarh News: डीडीहाट। चिटगालगांव के ग्रामीणों ने चौबाटी मेलकुड़ा से चिटगाल काण्डे तक सड़क निर्माण की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के पहले स्टेज के निर्माण की मंजूरी मिलने के लंबे समय बाद भी निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया है। जिस कारण लोगों को वर्तमान में भी गांव से ​10 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचना पड़ रहा है। कहा गांव में किसी व्यक्ति के बीमार होने पर लोग मरीजों व गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाते है। साथ ही छात्र-छात्राओं को भी प्रतिदिन ऊबड़-खाबड़ रास्तों से पैदल गुजरकर स्कूल जाना पड़ रहा है। कहा वर्तमान में क्षेत्र में लगभग 2000 से अधिक की आबादी निवास करती है।

लेकिन क्षेत्र में सड़क की सुविधा ना होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ​ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के दौरान जनप्रतिनिधी व नेता सड़क निर्माण को लेकर लोगों को आश्वासन देते है। लेकिन चुनाव खत्म होते ही उनकी ओर ध्यान नही दिया जाता है। ग्रामीणों ने कहा अगर जल्द ही सड़क और तड़केश्वरी नदी पर मोटर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नही हुआ तो ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़Pithoragarh News: चौबाटी से चिटगाल काण्डे तक सड़क निर्माण की मांग