पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरा बनाने की मांग
Apr 05, 2026 12:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
डीडीहाट के चितगलगांव के ग्रामीणों ने प्राचीन पीपल के पेड़ के चारों ओर पक्का चबूतरा बनाने और उसके समीप भव्य हनुमान मंदिर की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह और पूर्व ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर यह मांग की है।

डीडीहाट। चिटगलगांव के ग्रामीणों ने प्राचीन पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरा बनाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा गांव में स्थित पीपल का पेड़ बहुत पुराना है। जो स्थानीय लोगों के आस्था का केंद्र है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते हुए पेड़ के चारों ओर पक्का चबूतरा बनाने व पीपल के पेड़ के समीप एक भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


