दुर्गा वाहिनी की बहनें अल्मोडा रवाना
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी की बहनें प्रशिक्षण के लिए अल्मोड़ा रवाना हो गई हैं। प्रांत सहमंत्री जगदीश पांडे ने भगवा ध्वज दिखाकर 9 सदस्याओं को ट्रेनिंग के लिए भेजा। यह प्रशिक्षण वर्ग 8 दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बहनें प्रशिक्षण के लिए रवाना हो गई हैं। गुरुवार को प्रांत सहमंत्री जगदीश पाण्डे ने भगवा ध्वज दिखाकर 9 सदस्याओं को अल्मोडा के लिए रवाना किया। यह प्रशिक्षण वर्ग लगातार आठ दिनों तक संचालित किया जाएगा, जिसमें बहनों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान जिला संयोजक सूरज बिष्ट, नगर संयोजक विनय पांडे, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख भूपाल सिंह सौन, नगर मंत्री भावेश पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:दुर्गा वाहिनी की बहनें अल्मोडा रवाना
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


