पूर्व सैनिक बोले, धैर्य की ली जा रही परीक्षा, 2027 में देंगे जवाब
पिथौरागढ़ में 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के खिलाफ पूर्व सैनिकों का धरना 29वें दिन भी जारी रहा। धरने में नारेबाजी के साथ ही सैनिकों और दो युवाओं की मृत्यु पर श्रद्धांजलि दी गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने भी समर्थन किया। पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष ने आंदोलन की अवधि एक महीने होने की जानकारी दी।

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना 29वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान में धरने में बैठे पूर्व सैनिकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने बंगापानी क्षेत्र में सड़क मार्ग पर हुई दुर्घटना में कार्यरत सैनिक व दो अन्य युवाओं के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर पूर्व सैनिकों को समर्थन दिया। पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि आंदोलन को एक महीने का समय होने जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


