जुगल किशोर पांडे को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
पिथौरागढ़। सीमांत के सामाजिक सरोकारों से जुड़े जुगल किशोर पांडे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। मंगलवार को देहरादून कैंप कार्यालय मे

पिथौरागढ़। सीमांत के सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर अपनी पहचान बनाने वाले जुगल किशोर पांडे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया है। मंगलवार को देहरादून कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री ने पांडे को शॉल ओढ़ाकर और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पांडे लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। पांडे ने सम्मान के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। इधर, पांडे को सम्मानित करने पर विभिन्न संगठनों ने खुशी जताई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष तपन रावत का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से पांड को सम्मानित किया जाना न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान है, बल्कि पिथौरागढ़ जनपद के लिए भी गौरव का विषय है।
कहा कि यह सम्मान समस्त सामाजिक कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने वाला है और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को नई प्रेरणा प्रदान करेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



