ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़यूकेडी ने बैठक कर सरकार पर साधा निशाना

यूकेडी ने बैठक कर सरकार पर साधा निशाना

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा दोनों सरकारों ने बारी-बारी से पर्वतीय प्रदेश में राज किया, लेकिन दोनों ही दल...

यूकेडी ने बैठक कर सरकार पर साधा निशाना
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Tue, 19 Jan 2021 04:00 PM
ऐप पर पढ़ें

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा दोनों सरकारों ने बारी-बारी से पर्वतीय प्रदेश में राज किया, लेकिन दोनों ही दल यहां का विकास करना भूल गए। कहा प्रदेश की जनता दोनों दलों से इसका जवाब जरूर मांगेगी।

मंगलवार को जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा की अध्यक्षता में बैठक कर आगामी विस चुनाव को लेकर चर्चा की। पुनेड़ा ने कहा प्रदेश की सत्ता में बारी-बारी से काबिज भाजपा व कांग्रेस ने यहां की जनता से छल किया है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। लेकिन उन्हें रोजगार देने के लिए सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है। कहा यूकेडी आगामी विस चुनाव में इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। प्रदेश की हर व्यक्ति दोनों राजनैतिक दलों से भी सवाल पूछेगा। कहा यूकेडी आगामी 27जनवरी को फिर से बैठक कर इन्हीं महत्पूर्ण विंदुओं पर निर्णय लेगी। इस मौके पर यूकेडी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर कापड़ी, प्रेम सिंह बोरा, मदन पोखरिया, जगत मेहता, बीडी कोहली, राम सिंह ऐरी, बीडी जोशी, प्रकाश कोहली सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

--

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें