Pithoragarh News: मुनस्यारी में बाइक रपटने से दो घायल

हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में रविवार रात बुंगा बैंड के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बिहार के मोतिहारी निवासी मुकेश शर्मा और पारस शर्मा घायल हो गए। दोनों काम के बाद अपने कमरे लौट रहे थे। स्थानीय लोग उन्हें मुनस्यारी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों का उपचार जारी है।

Pithoragarh News: मुनस्यारी में बाइक रपटने से दो घायल

Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। मुनस्यारी के बुंगा क्षेत्र के पास बाइक रपटने से दो व्यक्ति घायल हो गए है। रविवार रात करीब नौ बजे हुई घटना के बाद आसपास के लोग घायलों को मुनस्यारी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां दोनों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सोमवार को घायल बिहार मोतिहारी निवासी 33 वर्षीय मुकेश शर्मा ने बताया कि रविवार रात को वह अपने साथी 35 वर्षीय पारस शर्मा के साथ काम के बाद मुनस्यारी अपने कमरे की ओर लौट रहा था। बताया वह बीते कुछ माह से क्षेत्र में कारपेंटर का काम कर रहे थे।

लेकिन बीते रात बुंगा बैंड के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे दोनों व्यक्ति सड़क में गिर गए। घटना के बाद आसपास के लोग उन्हें तुरन्त मुनस्यारी स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनाम एमओ डॉ. आशु अवस्थी की टीम ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। बताया पारस के सिर और पैर व मुकेश के पैर में चोट आई है। बताया चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का उपचार जारी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़Pithoragarh News: मुनस्यारी में बाइक रपटने से दो घायल