स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चे सवार

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

पिथौरागढ़ में परिवहन विभाग ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक छात्र-छात्राएं पाए गए। एआरटीओ अभिनव गहतोड़ी के नेतृत्व में टीम ने स्कूल बसों के दस्तावेजों की जांच की और संबंधितों का चालान काटा। वाहन चालकों को गति सीमा के तहत चलाने के निर्देश दिए गए।

स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चे सवार

पिथौरागढ़, संवाददाता। स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं बैठाकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सोमवार को परिवहन विभाग के चेकिंग अभियान के दौरान यह मामला सामने आया। शहर में दो स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे सवार मिलें। विभाग ने संबंधितों का चालान काटा। नगर के विभिन्न हिस्सों में एआरटीओ अभिनव गहतोड़ी के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मार्ग में आवाजाही कर रही स्कूल बसों के दस्तावेज, कंडक्टर लाइसेंस , ड्राइविंग लाइसेंस, जीपीएस आदि की जांच की गई। जांच के दौरान बसों में क्षमता से अधिक बच्चे सवार पाएं गए। एआरटीओ गहतोड़ी ने वाहन चालकों को गति सीमा के अंतर्गत वाहन चलाने के निर्देश दिए।चेकिंग

के दौरान महेंद्र रावत, सीमा, मीना, बलदेव आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।