महिला सहायता समूहों को सीबकथोर्न का प्रशिक्षण दिया
पिथौरागढ़ में धारचूला में गीतांजलि गोकारनेश्वर सेवा संस्थान द्वारा उच्च हिमालय क्षेत्रों की महिलाओं को सीबकथोर्न का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में महिलाओं को सीबकथोर्न से जैम, जूस और अचार बनाने की विधि सिखाई गई। इसके साथ ही विपरण और पोषण के विषय में जानकारी भी प्रदान की गई।

पिथौरागढ़। धारचूला में गीतांजलि गोकारनेश्वर सेवा संस्थान की ओर उच्च हिमालय क्षेत्रों की महिलाओं को सीबकथोर्न का प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को प्रशिक्षण में दार्मा, चौदास, व्यास घाटी की महिला सहायता समूहों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रशिक्षक बेला शर्मा ने महिलाओं को सीबकथोर्न हिमालय बेरी से जैम, जूस व अचार बनाना सिखाया। डॉ. सचिन बोहरा ने महिलाओं को सीबकथोर्न विपरण पर्यावरण संरक्षण के विषय में जानकारी दी। माइक्रोबायोलॉजिस्ट ज्योति सामंत ने महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण के साथ सीबकथोर्न के पोषक तत्व गुणों के बारे में बताया। प्रशिक्षण के अंत मे वन क्षेत्राधिकारी बीएस आलमिया ने सभी प्रशिक्षकों का आभार जताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



