Pithoragarh News: बुलेट में रेट्रो साइलेंसर लगाने पर कार्रवाई
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में यातायात पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर लगाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चालक की बुलेट को सीज कर दिया। ये अभियान प्रभारी निरीक्षक मो. यूनूस के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में चलाया गया।

Pithoragarh News: पिथौरागढ़। यातायात पुलिस ने बुलेट में रेट्रो साइलेंसर लगाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक यातायात मो. यूनूस के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में चलाए अभियान के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति के बुलेट में रेट्रो साइलेंसर लगा हुआ मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर बुलेट को सीज कर लिया है।


